4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुपके से हुई मुखबिरी…3 एकड़ में फल व फूल के बीच लहलहा रहा थी ‘अफीम’

MP News: पुलिस जांच में खेतों के बीच लगभग ढाई से तीन एकड़ भूमि पर अफीम की फसल पाई गई, जिसमें फल व फूल भी लगे हुए थे।

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Astha Awasthi

Mar 02, 2026

opium cultivation

opium cultivation प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी इमलिया व थाना तेजगढ़ की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस जांच में खेतों के बीच लगभग ढाई से तीन एकड़ भूमि पर अफीम की फसल पाई गई, जिसमें फल व फूल भी लगे हुए थे। प्राथमिक तस्दीक के बाद इसे अवैध अफीम की खेती होना पाया गया। अफीम की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है, जिसका सही आंकलन संपूर्ण जङती होने के बाद किया जाना अधिकारी कह रहे हैं।

की जा रही है कार्रवाई

जानकारी मिली थी कि जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के ग्राम सुहेला, लुकाम मौजा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती हो रही। तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि उक्त अफीम की फसल गांव के मु™ख्य मार्ग से करीब दो किलोमीटर दूर अलग-अलग खेतों में लगाई गई थी।

आसपास सरसों, चना व गेहूं की फसल लगाकर अवैध खेती को छिपाने का प्रयास किया गया था। पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र का सावधानीपूर्वक निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध फसल को नष्ट करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में अफीम की फसल को काटकर मजदूरों की सहायता से बोरियों में भरा गया। खबर, लिखे जाने के दौरान कार्रवाई जारी रही।

एक आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में उक्त•त भूमि रामप्रसाद आदिवासी पिता अमर सिंह 22 निवासी पोड़ी व भगत सिंह आदिवासी पिता रटमू आदिवासी के स्वामित्व, कफजे की पाई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विस्तृत जांच की जा रही है। बता दें कि मौके पर एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह, तेंदूखेड़ा एसडीओपी भी पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।