2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर ‘शराब’ पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! 250 पुलिसकर्मी करेंगे चेकिंग

MP News: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, जबरन रंग लगाने या तेज रœफ्तार वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई होगी।

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Astha Awasthi

Mar 02, 2026

Drink and drive

Drink and drive (Photo Source: AI Image)

MP News: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली हैं। शहर के सभी संवेदनशील प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्र व संवेदनशील आबादी वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर में सीसीटीवी के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या उपद्रव की स्थिति बनने से पहले ही उसे नियंत्रित किया जा सके।

इधर, त्योहार से पहले ही आदतन बदमाशों और शरारती तत्वों को कोतवाली थाने में बुलाकर सख्त हिदायत दी जा चुकी है। कई लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, जबरन रंग लगाने या तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि आपसी भाईचारे और शांति के साथ होली मनाएं एवं किसी भी परेशानी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

ऐसी रहेंगी सुरक्षा व्यवस्थाएं

10 संवेदनशील प्वाइंट ऐसे हैं, जहां सघन पुलिस बल तैनात रहेगा। 5 मोबाइल वैन लगातार शहर में गश्त करेंगी। वहीं कुल 200 से 250 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा 30 स्थानों पर लगे करीब 150 सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम से लाइव निगरानी भी की जाएगी।

ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने अलग से होगी चेकिंग

ड्रिंक एंड ड्राइव रोकने के लिए पर्व के दौरान अलग से चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर बाहर न निकले और नशे में वाहन न चलाए, इसके लिए विशेष टीम तैनात रहेगी। जो नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर सख्त एक्शन लेगी।

शहर में सभी पॉइंट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पूरे शहर पर नजर रहेगी। पर्व के दौरान अगर किसी ने हुड़दंग मचाने का प्रयास किया या नशे में वाहन चलाते पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एचआर पांडे, सीएसपी दमोह