दंतेवाड़ा

NMDC की बचेली खदान में बड़ा हादसा, ब्लू डस्ट में 300 मीटर नीचे गिरी पोकलेन, मशीन ऑपरेटर घायल

Accident: वेस्ट माइनिंग क्षेत्र में काम कर रही पोकलेन मशीन अचानक करीब 300 मीटर नीचे गिरकर लौह अयस्क के महीन चूर्ण (ब्लू डस्ट) में धंस गई

less than 1 minute read
एनएमडीसी की बचेली खदान में बड़ा हादसा ( Photo - Patrika )

Accident: दंतेवाड़ा के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) की बचेली स्थित डिपॉजिट नंबर-5 खदान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। वेस्ट माइनिंग क्षेत्र में काम कर रही पोकलेन मशीन अचानक करीब 300 मीटर नीचे गिरकर लौह अयस्क के महीन चूर्ण (ब्लू डस्ट) में धंस गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजा गया है।

Accident: ब्लू डस्ट में धंसी मशीन

हादसे के समय पोकलेन मशीन वेस्ट माइनिंग क्षेत्र में कार्यरत थी। अचानक संतुलन बिगडऩे से मशीन गहराई में गिर गई और ब्लू डस्ट में धंस गई। घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में भारी मशीनों की मदद से निकाला।

निजी कंपनी के जरिए चल रहा था काम

जानकारी के अनुसार खदान के इस हिस्से में कार्य एक निजी कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था। हादसे के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लू डस्ट वाले क्षेत्र में संभावित खतरे की जानकारी होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपाय और बेंच कङ्क्षटग के बिना काम शुरू किया गया था।

ऑपरेटर गंभीर घायल

दुर्घटना के समय मशीन ऑपरेटर वेद प्रकाश पांडेय मशीन के केबिन में मौजूद थे। उन्हें गंभीर हालत में तत्काल बचेली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एनएमडीसी प्रबंधन की ओर से देर शाम तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की संभावना है।

Published on:
26 Feb 2026 01:56 pm
Also Read
View All