CG Naxal News: नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को लगातार कामयाबी मिल रही है, इस बार नक्सलियों के खुफिया जगह पर सुरक्षाबलों ने दबिश देकर भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त किया है..
CG Naxal News: छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। 53वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मडोदा से भोटोर के मध्य एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की घेराबंदी एवं गहन तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री प्राप्त हुई। इसी दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आईईडी भी मिली, जिसे आईटीबीपी की बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया।
इस पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई और न ही किसी तरह की जनहानि हुई है। सभी जवान बरामद सामग्री के साथ सुरक्षित रूप से कैंप वापस लौट आए। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा आगे भी इस प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखने की बात कही गई है।
छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ अंचल में लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सेनानी संजय कुमार के मार्गदर्शन और उप सेनानी तेजवीर सिंह के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस DRG और ITBP की संयुक्त टीम ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया।