महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन।
दतिया/ मध्य प्रदेश समेत देशभर में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और तेजी से बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में दतिया जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में उनाब ब्लॉक में कांग्रेस ने सांकेतिक धरना दिया।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रदर्शन
उनाब ब्लॉक अध्यक्ष टी.के धर द्वारा आयोजित पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती बेतहाशा महंगाई के विरोध में उनाब पेट्रोल टैंक पर दिए गए धरना के मुख्य अतिथि सेवढा विधायक घनश्याम सिंह रहे और कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने इस प्रदर्शन की अध्यक्षता की।
कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कार्यक्रम में संबोधित हुए कहा कि, मोदी सरकार गरीबों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। अगर सरकार नहीं चेती तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। विधायक घनश्याम सिंह ने धर्ना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार जानबूझकर कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही है। जिले में वैक्सीन पूरी तरह खत्म हो गई, सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। प्रदर्शन स्थल का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष टी.केधर ने किया।