29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Datia / 25 की उम्र में ही फूलने लगी यंगस्टर्स की सांसें, दतिया में मिले टीबी के 1526 मरीज

25 की उम्र में ही फूलने लगी यंगस्टर्स की सांसें, दतिया में मिले टीबी के 1526 मरीज

Drug addiction: सिगरेट और शराब की लत अब युवाओं की सेहत पर भारी पड़ रही है। 25 से 30 साल की उम्र में ही सांस फूलने, जल्दी थकान और फेफड़ों की बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 29 Nov 2026, 5:51 PM IST

सिगरेट की लत, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific )

सिगरेट की लत, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific )

Datiya news: दोस्तों के साथ शौक के तौर पर शुरू हुई सिगरेट और शराब की लत युवाओं को बीमारियों की गिरफ्त में ले लेती है, इसका अहसास युवाओं को तब होता है, जब थोड़ी दूर पैदल चलने पर ही सांस फूलने लगती है। अब 25 से 30 साल की उम्र में भी युवा जल्दी थकने, हांफने और सांस लेने में परेशानी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे है। डॉक्टरों के मुताबिक धूम्रपान, तंबाकू का सेवन और बढ़ता प्रदूषण फेफड़ों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहे हैं। वहीं, लगातार शराब का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचा रहा है। जिले में टीबी के करीब 1526 मरीज सामने आना भी चिंता बढ़ा रहा है। इनमें एक साल के बच्चे भी शामिल है।

शराब से लिवर पर पड़ रहा असर

चिकित्सकों के मुताबिक लंबे समय तक अधिक मात्रा में शराब पीने से लिवर में सूजन और क्षति हो सकती है। गंभीर स्थिति में यह लिवर सिरोसिस का कारण बन सकती है। पीलिया, पेट या पैरों में सूजन और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। टीबी केवल बुजुर्गों या या कमजोर लोगों की बीमारी नहीं है। बच्चे भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से इसके बैक्टीरिया हवा में फैलते हैं। परिवार में किसी सदस्य को टीबी होने पर दूसरे सदस्यों में संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिए लक्षण दिखने पर जांच कराना जरूरी है।

बुजुर्गों की बीमारी अब युवाओं तक पहुंची

जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार पहले सांस और अस्थमा संबंधी समस्याओं के मरीजों में बुजुर्गों की संख्या अधिक रहती थी, लेकिन अब युवा भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं। लगातार सिगरेट पीने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। इससे सांस फूलना, खांसी, जल्दी थकान और सीढियां चढ़ने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। समय पर जांच नहीं कराने पर अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी जैसी बीमारियां गंभीर रूप ले सकती हैं।

पौष्टिक भोजन की कमी तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना टीबी सहित कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होने या सांस लेने में परेशानी होने पर जांच कराएं। डॉ. विशाल वर्मा, जिला क्षय, अधिकारी, दतिया