29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / विदिशा में भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, वोटर लिस्ट की पहरेदारी करेंगे दल, 1450 बूथों पर तैनात होंगे बीएलए

विदिशा में भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, वोटर लिस्ट की पहरेदारी करेंगे दल, 1450 बूथों पर तैनात होंगे बीएलए

Election Commission: मतदाता सूची में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने हर मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने को कहा है। केंद्रों पर बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 29 Nov 2026, 5:05 PM IST

मतदाता सूची (Photo Source - Patrika)

मतदाता सूची (Photo Source - Patrika)

Vidisha news: मतदाताओं के नामों के साथ हेराफेरी और वोट चोरी जैसे आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनैतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने को कहा है। ताकि मतदाता सूची को तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता रखी जा सके। हालांकि कई राजनैतिक दलों को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। प्रमुख राजनैतिक दलों ने इस प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया है। पिछले कुछ समय से मतदाता सूची और वोटरों की संख्या को लेकर विवाद और विरोध पूरे देश में चल रहा है।

एसआईआर में कई मतदाताओं के नाम घटने के बाद यह विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया था। पूरे देश के साथ प्रदेश और विदिशा जिले में भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। इसी समस्या को लेकर निर्वाचन आयोग ने नया प्रयोग किया है। राजनैतिक दलों को प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्वाचन आयोग के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ राजनैतिक दलों की ओर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने को कहा है।

जिन्हें बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति करने को कहा है। आयोग के अनुसार हाल ही में मतदाता सूची के अंतरिम प्रकाशन के दौरान इन नियुक्तियों को करने और उनकी सूची निर्वाचन शाखा को भेजे जाने को कहा है। बताया गया कि बीएलए-1 को प्रति विधानसभा स्तर पर एक और बीएलए-2 को प्रत्येक बूथ पर तैनात करना है। जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 1450 मतदान केंद्रों पर यह नियुक्ति होना है।

बढ़ेगी पारदर्शिता, नहीं होगी गलती

भाजपा के अरविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीएलए-1 हर विधानसभा हैं, और बीएलए-2 हर मतदान केंद्र पर तैनात है। इस साल जिले की पांचों विधानसभाओं में बढ़ाए गए मतदान केंद्रों जो करीब 101 के लगभग वहां भी बीएलए-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन शाखा ने इन्हीं नियुक्तियों को लेकर सूची मांगी है। जो जल्द ही उन्हें सौंप दी जाएगी।

निर्वाचन आयोग की ओर से सभी राजनैतिक दलों से बीएलए-1 और बीएलए-2 की सूची मांगी है। वर्तमान समय में मतदाता सूची के अपडेशन के लिए दावे-आपत्ति के निराकरण का काम चल रहा है। आगामी 12 दिसंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।- मोहनी शर्मा, उपजिला निर्वाचन अधिकारी विदिशा

कांग्रेस ने वोट रक्षक नियुक्त किए

कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने बताया कि आयोग के निर्देश अनुसार प्रत्येक बूथ पर पहले से हमारे बीएलए नियुक्त हैं। बढ़े हुए मतदान केंद्रों पर भी बीएलए नियुक्त कर रहे हैं। इसके साथ पार्टी की ओर से प्रत्येक मतदान केंद्र पर वोट रक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को तैनात किया जा रहा है। जो पहले से तैनात बीएलए के साथ काम करेंगे। ताकि आयोग की मनमानी को रोका जा सके।