27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / ‘बचपन’ को लगी काली नजर, हर सप्ताह सामने आ रहे बाल अपराध के मामले

‘बचपन’ को लगी काली नजर, हर सप्ताह सामने आ रहे बाल अपराध के मामले

विदिशा. बच्चों के बचपने को जैसे किसी की काली नजर लग गई हो। अभी हाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के सामने आए मामले उदाहरण हैं, लेकिन बाल कल्याण समिति में काउंसिलिंग के लिए प्रत्येक सप्ताह पहुंच रहे…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:11 PM IST

Counselling

विदिशा. बच्चों के बचपने को जैसे किसी की काली नजर लग गई हो। अभी हाल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के सामने आए मामले उदाहरण हैं, लेकिन बाल कल्याण समिति में काउंसिलिंग के लिए प्रत्येक सप्ताह पहुंच रहे बच्चों की संख्या भी उन पर बुरी नजर की कहानी बयां कर रहा है। वजह, लोगों में बढ़ती जागरूकता हो या पुलिस की सक्रियता या फिर बाल अपराध में बढ़ोतरी, हकीकत यही है कि दुष्कर्म, प्रताडऩा और गुमशुदगी जैसे मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। नाबालिगों को न केवल मानसिक और शारीरिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है, बल्कि उन्हें काउंसिलिंग की भी जरूरत पड़ रही है।

बाल कल्याण समिति में पहुंच रहे मामलों के आंकड़े स्थिति की गंभीरता बयां कर रहे हैं। मार्च 2025 से लेकर अब तक समिति के सामने 85 प्रकरण पहुंच चुके हैं। यानी औसतन हर सप्ताह बच्चों से जुड़े कई मामलों में समिति को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। इन मामलों में अलग-अलग परिस्थितियों में प्रभावित बच्चों की काउंसिलिंग कराई जा रही है। कहीं बच्चे प्रताडऩा का शिकार हैं तो कहीं दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाओं ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाला है। वहीं, गुमशुदगी के मामलों में भी बच्चों से जुड़े पहलुओं को समझने और उन्हें सामान्य स्थिति में लाने के लिए काउंसिलिंग की आवश्यकता पड़ रही है।

समिति के गठन के बाद हुई सहूलियत

बीते वर्षों में बाल कल्याण समिति के सामने पहुंचने वाले प्रकरणों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है। इसके पीछे समिति के भंग होने सहित कई कारण माने जा रह हैं। मार्च 2025 से पहले करीब 10 महीने तक समिति भंग रही। इस स्थिति में काउंसिलिंग के लिए बच्चों को पहले भोपाल और फिर बाद में सागर ले जाना पड़ता था। बाद में समिति गठित होने के बाद स्थानीय स्तर पर काउंसिलिंग शुरू हुई। लोगों को मिल रही राहत के चलते भी लोग बेझिझक होकर समिति के सामने पहुंच रहे हैं।

अभिभावक रहें सतर्क तो सुरक्षित रहे बचपन

बाल कल्याण समिति के सदस्य चंद्रभान सिंह बघेल का कहना है कि काउंसिलिंग के लिए समिति के सामने केस पहुंचना अच्छी बात है। यह लोगों की जागरूकता को बयां करता है, लेकिन बच्चे प्रताडि़त हो रहे, समाज के लिए यह अच्छी बात नहीं है। बचपन सुरक्षित रहे, इसके लिए अभिभावकों को सतर्क रहना होगा। अनजान व्यक्ति को बच्चों के संपर्क में नहीं आने दें। उन पर नजर रखें और उन्हें सही और गलत की पहचान के लिए जागरूक करें। सतर्कता से बचपन सुरक्षित होगा।

तीनों पीडि़तों को 10 हजार रुपए की सहायता

शहर में 14 और 15 नवंबर को हुए दुष्कर्म के तीन मामलों में पीडि़त नाबालिगों की मदद के लिए बाल कल्याण समिति ने 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का निर्णय लिया है। तत्काल प्रभाव से उनकी आर्थिक परेशानी को दूर करने के लिए यह मदद महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुहैया कराई जा रही है। समिति सदस्यों का कहना है कि उनकी आर्थिक मदद के लिए अन्य स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर भी इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।