28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Vidisha / आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठक कर एसडीएम ने किया भोजन, बोले- गुणवत्ता ठीक नहीं, समूह को हटाओ

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठक कर एसडीएम ने किया भोजन, बोले- गुणवत्ता ठीक नहीं, समूह को हटाओ

टीलाखेड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे एसडीएम, बच्चों के साथ चटाई पर बैठकर जाना उनकी पढ़ाई का हाल, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ व सुपरवाइजर को नोटिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

विदिशा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:02 PM IST

आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठक कर एसडीएम ने किया भोजन, बोले- गुणवत्ता ठीक नहीं, समूह को हटाओ

विदिशा: आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आ रही है। टीलाखेड़ी स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को न तो मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है और न ही मात्रा पर्याप्त होती है। भोजन की गुणवत्ता में भी कमी मिलने पर एसडीएम मनीष कुमार जैन ने संबंधित समूह को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ व सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया है। केंद्रों का नियमित निरीक्षण नहीं करने सहित अन्य बिन्दुओं पर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने शुक्रवार को शहर के वार्ड क्रमांक 39 के टीलाखेड़ी क्षेत्र में संचालित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम मिली। वहीं, बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में भी गड़बड़ी सामने आई। निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराने और तय मात्रा से कम भोजन देने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित समूह को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

निरीक्षण के दौरान भोजन की खराब गुणवत्ता को देखते हुए एसडीएम ने कहा कि जो भोजन बच्चे कर रहे हैं, वहीं भोजन वह खुद भी करेंगे। उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और कहा कि इसी हर रोज बच्चें के साथ कोई न कोई भोजन करें। ताकि खराब गुणवत्ता का एहसास हो। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की कम उपस्थिति पर भी नाराजगी जाहिर की। भोजन की गुणवत्ता और पोषण मानकों की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि बच्चों के पोषण से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कमियों को तत्काल दूर किया जाए।

बच्चों के संग चटाई पर बैठे एसडीएम

भोजन के बाद एसडीएम बच्चों के साथ चटाई पर बैठकर उनकी पढ़ाई और खेल गतिविधियों की जानकारी ली। उनकी कॉपी देखी और हर रोज भोजन में क्या मिलता है, बच्चों से पूछा। केंद्र में मनोरंजन के उपलब्ध संसाधनों सहित अन्य जानकारी देने के बाद केंद्र के स्टाफ को अल्टीमेटम दिया। एसडीएम ने कहा कि आगे इस तरह की लापरवाही मिली तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

संजीवनी क्लीनिक का भी किया निरीक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा एसडीएम ने टीलाखेड़ी स्थित संजीवनी क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक सुधार करने और क्लीनिक के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों की आवश्यकतानुसार जांच कराई जाए और क्लीनिक से ही दवा उपलब्ध कराई जाए। क्लीनिक में कोई दवा उपलब्ध नहीं है तो उसकी मांग की जाए।