29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ashoknagar / अशोकनगर-गुना-शिवपुरी से राजस्थान तक फैला था नेटवर्क, 20 बाइकें जब्त

अशोकनगर-गुना-शिवपुरी से राजस्थान तक फैला था नेटवर्क, 20 बाइकें जब्त

Bike Theft Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय परिसर से हुई एक चोरी ने खोला बड़ा राज; गुना का शातिर चोर पुलिस रिमांड पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Nov 2026, 4:18 PM IST

Ashoknagar Bike Theft Case

interstate bike thief arrested 20 stolen bikes recovered, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Source-Patrika)

Ashoknagar Bike Theft Case: मध्यप्रदेश के अशोकनगर में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत की 20 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपी मध्यप्रदेश के कई जिलों के अलावा राजस्थान में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

न्यायालय परिसर से चुराई थी बाइक

मामले की शुरुआत 29 अक्टूबर को हुई थी, तब शहर की तायड़े कॉलोनी निवासी रामनिवास रघुवंशी काम से न्यायालय परिसर में गए थे। उन्होंने अपनी बाइक एमपी 67 जेडबी 1025 अशोकनगर के न्यायालय परिसर में पार्क की थी जो चोरी हो गई थी। पीड़ित ने पुलिस में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई और जब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो जल्द ही मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी में सिरिया मीना (40) को गिरफ्तार किया। आरोपी गुना जिला के राघोगढ़ थाना इलाके के दीतलवाड़ा गांव का रहने वाला है।

एमपी के साथ राजस्थान में बाइक चोरी का खुलासा

पुलिस ने आरोपी सिरिया मीना से पूछताछ की तो उसने अशोकनगर न्यायालय परिसर से बाइक चोरी करने के साथ ही गुना, अशोकनगर, भोपाल, शिवपुरी, राजगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 20 चोरी की बाइकें जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य चोरी की वारदातों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।