28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ashoknagar / चंदेरी के मंदिर में खजाने का रहस्य सुलझा, तीन महीने से सील कमरे में हुई खुदाई

चंदेरी के मंदिर में खजाने का रहस्य सुलझा, तीन महीने से सील कमरे में हुई खुदाई

Temple Treasure Mystery: चंदेरी के बिहारी जी मंदिर में खजाने के रहस्य से उठा पर्दा, प्रशासन की टीम ने सील कमरे को खुलवाकर कराई खुदाई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:51 PM IST

Chanderi Temple Treasure Mystery

bihari ji temple treasure rumour excavation no gold found, कमरे में खुदाई करवाती प्रशासनिक टीम (Source-Patrika)

Chanderi Temple Treasure Mystery: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी में पिछले तीन महीनों से बिहारी जी के मंदिर के खजाने को लेकर जो तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, उन चर्चाओं पर शनिवार को उस वक्त विराम लग गया, जब प्रशासन की मौजूदगी में हुई खुदाई में खजाने के रहस्य का पटाक्षेप हो गया। बिहारी जी मंदिर परिसर की पुरानी दुकानों में खजाना मिलने की अफवाह पर शनिवार को प्रशासन की मौजूदगी में हुई खुदाई में बंद कमरे से सोने-चांदी के बजाय केवल मिट्टी और पत्थर ही हाथ लगे।

तीन महीने पहले फैली थी खजाने की अफवाह

मामले की शुरुआत करीब तीन महीने पहले मंदिर परिसर की दुकानों के जीर्णोद्धार के दौरान हुई थी। दुकानों के जीर्णोद्धार के काम के बीच अचानक पूरे शहर में यह खबर आग की तरह फैल गई कि खुदाई में कोई बड़ा खजाना दबा मिला है। अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चार-पांच दिन बाद मौके का निरीक्षण किया था और एहतियात के तौर पर संदिग्ध कमरे को सील कर दिया था। इतना ही नहीं किसी भी तरह की छेड़छाड़ रोकने के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए गए थे।

संयुक्त टीम ने कराई खुदाई, निकली हौदी

मंदिर के खजाने की गुत्थी को सुलझाने के लिए शनिवार को राजस्व, पुरातत्व विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की निगरानी में सील कमरे को खोला गया और बारीकी से खुदाई कराई गई। इस दौरान अंदर एक हौदीनुमा चौकोर गड्ढा नजर आया, जिसे देखकर एक बार फिर उत्सुकता बढ़ गई। हालांकि, जब टीम ने गड्ढे को और गहरा खोदा, तो अंदर से खजाने के बजाय सिर्फ मिट्टी और पत्थर ही निकले। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद तीन महीने से चंदेरी की गलियों और चौपालों में चल रही खजाने की कहानियों, अटकलों और अफवाहों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है।