शहडोल

मनोरंजन व विवाह स्थलों पर प्रशासन का ‘ताला

दौसा. भरतपुर में मैरिज गार्डन में हुए हादसे में 26 लोगों की मौत होने के बाद प्रदेशभर में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।
3 min read
• •
Updated: 18 May 2017, 9:15 PM IST
Feature image

दौसा. भरतपुर में मैरिज गार्डन में हुए हादसे में 26 लोगों की मौत होने के बाद प्रदेशभर में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर भी प्रशासन व पुलिस ने गुरुवार को अवैध रूप से संचालित 9 मैरिज गार्डन व आगरा रोड स्थित फस्र्ट टावर की पांचवीं मंजिल पर संचालित गोल्ड सिनेमा हॉल को सीज कर दिया।

प्रशासन के दस्ते के मौके पर पहुंचते ही मैरिज गार्डन व सिनेमा हॉल संचालक के हडकम्प मच गया। इस दौरान कईमैरिज गार्डन संचालक बयाका शुल्क जमा कराकर सीज की कार्रवाईसे बच गए, लेकिन सिनेमा हॉल के पास मिले अधिवास प्रमाण-पत्र का नवीनीकरण नहीं होने से उसे सीज कर दिया गया है।

मैरिज गार्डन के खिलाफ कार्रवाई नगर परिषद के अधिशासी अभियंता के. एल. मीना व सिनेमा हॉल के खिलाफकार्रवाई एसडीएम संतोष गोयल के नेतृत्व में की गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार्रवाई में सीओ जीव प्रकाश जोशी, कोतवाल मदन जैफ, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता रघुवीर शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक शदर नागर, राजस्व निरीक्षक समयसिंह मीना, सहायक अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार मीना, कनिष्ठ लिपिक अनिल जैन, कैलाश मीना, कृष्णावतार शर्मा, श्याम सुंदर, नीतू मीना, ललिता बेनीवाल, गिर्राज गुर्जर आदि मौजूद थे।

नहीं कराया नवीनीकरण

एसडीएम ने बताया कि सिनेमा हॉल संचालक ने अधिवास प्रमाण-पत्र (सुरक्षा के लिए दिया जाने वाला प्रमाण-पत्र) का नवीनीकरण नहीं करा रखा था। गत दिनों उसे नोटिस जारी कर 15 मईतक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन नवीनीकरण नहीं कराया गया। ऐसे में उसे सीज कर दिया गया है।

आखिर दो वर्ष तक कैसे चलता रहा हॉल!

सूत्रों के अनुसार करीब दो वर्षपूर्व सिनेमा हॉल के शुरू होने के दौरान प्रशासन की ओर से उसे तीन माह का अस्थाई अधिवास प्रमाण-पत्र दिया गया था, लेकिन तीन माह बाद उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। इसके बाद भी सिनेमा हॉल बेधड़क चलता रहा।

खास बात यह रही कि बिना अधिवास प्रमाण-पत्र के चलने वाले सिनेमा हॉल में आए दिन पुलिस व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी फिल्म देखने जाते थे, लेकिन किसी ने उससे प्रमाण-पत्र नहीं पूछा। ऐसे में अब दो वर्षबाद अधिवास प्रमाण-पत्र को लेकर हॉल को सीज किया जाना लोगों में खासी का चर्चा का विषय रहा है।

कार्रवाई का किया विरोध

नगर परिषद प्रशासन की ओर से अवैध रूप से संचालित तथा सुरक्षा व भवन निर्माण मापदण्डों को पूरा नहीं करने वाले मैरिज गार्डनों के खिलाफ की गईकार्रवाईका संचालकों ने विरोध भी किया।

दल ने सर्वप्रथम गुप्तेश्वर रोड पर यशोधरा लॉन को सीज किया। यह गार्डन कई वर्षों से संचालित है, लेकिन सरकार के मापदण्ड अनुरूप नियमों की पालना नहीं की जा रही थी। यह गार्डन नगर परिषद से पंजीकृत है, लेकिन अग्निशमन कार्यालय से एनओसी नहीं लेने सहित अन्य जनहित के सुविधाओं के अभाव में सीज की कार्रवाई की गई। इसके बाद परिषद के दल ने अवैध रूप से संचालित लायंस पैरेडाइज, किंग्स पैरेडाइज, विवाह पैलेस, गुप्तनाथ सूरज पैलेस, गंगाराम गार्डन, केसर गार्डन, श्रीकृष्णा मैरिज लॉन, अरुण पैलेस को सीज किया।

परिषद के दल ने पीजी कॉलेज के पीछे वृंदावन गार्डन को सीज करने की तैयारी की, लेकिन संचालक द्वारा तीन लाख 65 हजार रुपए करा देने पर कार्रवाई रोक दी गई। कार्रवाई के दौरान संचालकों ने दस्तावेज दिखाकर सीज नहीं करने की मांग की, लेकिन दल ने आमजन की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं में कमी निकालकर सीज की कार्रवाई जारी रखी।

विवाह समारोह पर संकट

प्रशासन की ओर से मैरिज गार्डन व सिनेमा हॉल संचालक को खास नुकसान झेलना पड़ेगा। गोल्ड सिनेमा में कार्रवाई के दौरान दोपहर 3 बजे वाले शो के लोगों का आना शुरू हो गया था, लेकिन हॉल के सीज होने के कारण मैनेजर को 3 बजे वाले शो के लिए बुक किए गए करीब 100 टिकट की राशि लोगों को वापस लौटानी पड़ी।

इसी प्रकार सीज किए गए मैरिज गार्डनों में 21, 26 व 28 मई को होने वाले विवाह समारोह समारोह बुक किए गए थे। ऐसे में अब उन्हें भी यह राशि लौटानी पड़ेगी। इसके अलावा मैरिज गार्डन बुक करने वाले लोगों के लिए दूसरा विवाह स्थल बुक करने की समस्या खड़ी हो गई है।

Published on: