वाराणसी

एटीएम में कैश खत्म, हुए मायूस

शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में स्थित अधिकांश एटीएम में रविवार को कैश खत्म हो गया। एटीएम में रुपए नहीं मिलने पर लोगों को निराश लौटना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2016, 9:18 PM IST
ATM cash finishes, the Desperate
ATM cash finishes, the Desperate

बांदीकुई. शहर सहित उपखण्ड क्षेत्र में स्थित अधिकांश एटीएम में रविवार को कैश खत्म हो गया। एटीएम में रुपए नहीं मिलने पर लोगों को निराश लौटना पड़ा।

बसवा में दो एटीएम, रेलवे स्टेशन, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के समीप, पुलिस वृत्ताधिकारी कार्यालय के समीप, सिनेमा हॉल के समीप, स्टेशन के समीप स्थित एटीएम में कैश नहीं होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। जबकि एसबीबीजे बैंक के बाहर स्थित एटीएम एवं सिकंदरा रोड स्थित एटीएम में दोपहर तक तो ग्राहक रुपए निकालते दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद रुपये खत्म हो गया।

इसके अलावा शनिवार व रविवार को बैंक बंद रहने से लोगों को रुपए के लिए परेशान होना पड़ा। बैंकों के पास कैश नहीं आने से कमी अखर रही है। दो दिन का अवकाश होने के कारण सोमवार को बैंकों में ग्राहकों की भीड़ अधिक आने की उम्मीद है। एसबीबीजे बैंक प्रबंधक अजीत जैन का कहना है कि अब तक मात्र 20 करोड़ रुपए के नए नोट आए हैं। चेस्ट बैंक के अधीन 13 बैंक हैं।

जिन्हें भी रुपए वितरित किए हैं। अब ग्राहकों को छोटे नोट वितरित कर व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। ग्राहकों को इन दिनों 10, 20, 50 एवं 100 रुपए के नोट भी दिए जा रहे हैं। जबकि ग्राहकों की ओर से मांग अधिक होने से पर्याप्त रुपए भी नहीं दे पा रहे हैं।

अधिकांश एटीएम रहे खाली

लालसोट. बैंकों में रविवार को अवकाश होने से शहर में संचालित विभिन्न बैंकों के अधिकाश एटीएम खाली रहे।इससे लोग दिनभर राशि निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम में घूमते रहे, लेकिन राहत नहीं मिली।

शहर में यूको, एसबीआई एवं बीओबी सहित अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश मौजूद नही था। कई बैंकों के एटीएम पर तो ताले ही लटके रहे। इससे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। नगर पालिका के पास संचालित एसबीबीजे के एटीएम में ही कैश उपलब्ध होने के कारण दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। घंटों कतार में लगने के बाद लोग दो हजार रुपए निकाल सके।

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान