मुरादाबाद

अवैध रूप से संचालित आधा दर्जन आरामशीन सीज

वन विभाग की टीम ने सिकंदरा सहित एक अन्य गांव में बिना लाइसेंस संचालित आरामशीनों को सीज किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2017, 9:06 PM IST
Illegally operated half a dozen lush seals
Illegally operated half a dozen lush seals

सिकंदरा. वन विभाग की टीम ने गुरुवार को सिकंदरा सहित एक अन्य गांव में बिना लाइसेंस संचालित आधा दर्जन आरामशीनों को सीज किया। टीम के सिकंदरा पहुंचते ही आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ मशीन संचालक मौके से भाग गए।

क्षेत्रीय वन अधिकारी केदार गर्ग, मेहंदीपुर बालाजी फोरेस्टर शिवदयाल शर्मा, वन रक्षक रामजीलाल गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने सिकंदरा में बांदीकुई रोड पर संचालित आरामशीनों की जांच की।

वन अधिकारी ने बताया कि सिकंदरा में महेन्द्र सैनी, बाबूलाल सैनी, भोलाराम सैनी, ताराचंद सैनी, हरसहाय सैनी तथा गीजगढ़ के समीप गढ़ी गांव में विनोद जांगिड़ की आरा मशीन बिना लाइसेंस संचालित पाए जाने पर सीज की।

टीम ने लोहे की चेन से मशीनों के ताले लगाकर कागज के नोटिस के साथ सीज किया है। उन्होंने बताया कि सीज की गई मशीनों को दुबारा संचालित करते मिलने पर मशीन मालिक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।

गौरतलब है कि सिकंदरा में बांदीकुई रोड पर प्रतिदिन दर्जनों वाहनों में हरे पेड़ों की लकडिय़ां आरा मशीनों पर लाई जाती है। लकडिय़ों की चिराई के बाद हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब व दिल्ली सहित अन्य राज्यों में सप्लाई की जाती है।

Published on: