मेरठ

इंजन में खराबी आने से एक घंटे ट्रेक पर खड़ी रही पोरबंदर एक्सप्रेस

ट्रेन के एक घंटे तक ट्रेक पर खड़े रहने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी, मालगाड़ी के इंजन को लगाकर पोरबंदर एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2017, 9:11 PM IST
Porbandar Express standing on track for an hour after the engine got worse
Porbandar Express standing on track for an hour after the engine got worse

बसवा. कस्बे में स्टेशन के समीप शनिवार को पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन के में इंजन में तकनीकी खराबी आने से एक घण्टे तक ट्रेन ट्रेक पर खड़ी रही। इससे एक घंटे तक जयपुर-दिल्ली रेल मार्ग बाधित रहा।

जानकारी के अनुसार पोरबंदर से मुजफ्फरपुर जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन का बसवा-बंादीकुई के बीच में आउटर सिग्नल के समीप दोपहर तीन बजे इंजन खराब हो गया। इससे करीब एक घंटे तक यह ट्रेन मुख्य लाइन पर खड़ी रही।

शाम चार बजे बसवा स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के इंजन को लगाकर पोरबंदर एक्सप्रेस को रवाना किया गया। ट्रेन के एक घंटे तक ट्रेक पर खड़े रहने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं खैरथल-जयपुर शटल सवारी गाड़ी को राजगढ़ स्टेशन तथा रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ समय के लिए बांदीकुई स्टेशन पर रोकना पड़ा। पोरबंदर के गुजरने पर रानीखेत को बसवा की ओर रवाना किया गया। (ए.सं.)

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला