दौसा

Good News : किसानों के लिए आई खुशखबरी, बीमित किसानों को आज से मिलेगी फसल बीमा पॉलिसी

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की फसलों से जुड़े हुए जोखिमों की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई करने का माध्यम है। इससे किसानों को अचानक आए जोखिम या प्रतिकूल मौसम की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाती है।

2 min read
Feb 01, 2024
farmer_insuarance_.jpg

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की फसलों से जुड़े हुए जोखिमों की वजह से होने वाले नुकसान की भरपाई करने का माध्यम है। इससे किसानों को अचानक आए जोखिम या प्रतिकूल मौसम की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसली ऋण लेने वाले कृषक, गैर ऋणी कृषक एवं बटाईदार कृषको द्वारा फसलो का बीमा करवाया जाता है।


संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दौसा पीसी मीना ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनान्तर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम 1 फरवरी से 29 फरवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रात: 9 से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। जिसमें फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, कृषि पर्यवेक्षक, बैंक प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेगे। जिसमें कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।

शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित
फसल बीमा पॉलिसी के तहत शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि 1 फरवरी को ग्राम पंचायत प्यारीवास तहसील नांगल राजावतान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाऐगा। जिसमें कृषि,उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री डॉ किरोडीलाल मीना,जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार एवं दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा का आना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि दौसा जिले में मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का आयोजन 1को बहरावण्डा तहसील की ग्राम पंचायत गढ, बसवा की ग्राम पंचायत गुल्लाना, बैजूपाडा की ग्राम पंचायत बैजूपाडा, मण्डावर की ग्राम पंचायत उकरूंद, निर्झरना की ग्राम पंचायत शिविसिंहपुरा, भाण्डारेज की ग्राम पंचायत भाण्डारेज,राहूवास की ग्राम पंचायत कल्लावास, नांगल राजावतान की ग्राम पंचायत प्यारीवास, लालसोट की ग्राम पंचायत तलावगांव, लवाण की ग्राम पंचायत लवाण में किया जाएगा।

इसी प्रकार 2 को ग्राम पंचायत बहरावण्डा, बसवा ग्राम पंचायत लीलोज,ग्राम पंचायत ढिगारिया भीम, ग्राम पंचायत रीदली, ग्राम पंचायत महराजपुरा, पंचायत नांगलचापा, ग्राम पंचायत जीतपुर, बापी, मानपुरिया, मण्डावरी एवं पंचायत खानपुर में मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
01 Feb 2024 09:47 am