वर्तमान में प्रदेश में पेट्रोल उत्तरप्रदेश, हरियाणा और गुजरात से 12 रुपए तथा डीजल पडोसी राज्य हरियाणा से करीब साढ़े चार रुपए महंगा है। इन पड़ोसी राज्यों के समान दरें घटाने पर प्रदेश को सीधे तौर पर तो करीब सवा पांच सौ करोड़ रुपए का राजस्व कम मिलेगा, लेकिन दरों में कमी आने पर पेट्रोल-डीजल की प्रदेश में बिक्री बढ़ने से सरकार को राजस्व का फायदा मिलने की उम्मीद भी है।