श्री गंगानगर

रैली निकालकर दिया संदेश

लालसोट कृषि महाविद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत रैली निकाली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2017, 11:32 AM IST
Rally the message out
Rally the message out

लालसोट. कृषि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत शनिवार को स्वयंसेवकों ने सलेमपुरा गांव में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत रैली निकाली। अधिष्ठता डॉ. आर.एस.सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल स्वयंसेवकों ने नारे लगाते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

रैली के बाद हुई संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस. के. बैरवा, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अनिल कुमार शर्मा, फतेह सिंह, सहायक कृषि अधिकारी बाबूलाल शर्मा, रेखा खण्डेलवाल समेत कई जनों ने कन्या भू्रण हत्या एवं बाल विवाह समेत कई कुरीतियों को दूर करने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। (नि.प्र.)

Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर