कोटा

संत सम्मेलन का समापन

वेदांत आश्रम में संत श्रीनारायण के प्रथम निर्वाण दिवस पर आयोजित दो दिवसीय संत सम्मेलन का रविवार को प्रसादी वितरण के साथ समापन हुआ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2017, 11:11 AM IST
Saint Conference
Saint Conference

बडिय़ाल कलां. ग्राम नीलोज स्थित वेदांत आश्रम में संत श्रीनारायण के प्रथम निर्वाण दिवस पर आयोजित दो दिवसीय संत सम्मेलन का रविवार को प्रसादी वितरण के साथ समापन हुआ।

महेश गुर्जर ने बताया कि शनिवार दोपहर से शुरू हुए संत सम्मेलन में रातभर प्रवचन हुए। संत सुखदेवपुरी ने कहा कि मानव योनी पुण्य से प्राप्त होती है। मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए।

संत राजेश्वरानंद ने कहा कि मनुष्य के श्रीमद्भागवत सप्ताह सहित अन्य धार्मिक गं्रथों का श्रवण करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। संत मदन नारायण ने कहा प्रभु की भक्ति से मन को शांति मिलती है। दोपहर को प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।