अलवर-गंगापुर मेगा हाइवे पर जगह-जगह हो गड्ढों को मरम्मत का कार्य सोमवार को शुरू करा दिया गया।
गीजगढ़. अलवर-गंगापुर मेगा हाइवे पर जगह-जगह हो गड्ढों को मरम्मत का कार्य सोमवार को शुरू करा दिया गया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
सूत्रों के अनुसार आपका जिला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के तीन दिवसीय प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकारियों ने जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपेयङ्क्षरग करना शुरू किया है, जबकि सड़कों की हालत तो कईदिनों से खराब चल रही थी।
ग्रामीणों के ज्ञापन दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के साथ ही प्रशासन ने कमियों को दूर करना शुरू कर दिया है।
मरम्मत कार्य के तहत सिकन्दरा से गीजगढ व कड़ी की कोठी तक 25 जगहों पर मोरम, गिट्टी व रोलर लगा दिए गए हैं। इससे सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को कितने ही ज्ञापन दे दिए जाएं। सुनवाई नहीं होती है, लेकिन मुख्यमंत्री के आने की सूचना के साथ ही कार्य शुरू करा दिए जाते हैं।