दौसा

Summer Special Train: सुल्तानपुर से साबरमती के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन 12 रेलवे स्टेशनों पर होगा ठहराव

Sultanpur-Sabarmati Special Train: यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 17 मई से 13 जुलाई 2026 तक संचालित होगी।
less than 1 minute read
May 07, 2026
Train Image
ट्रेन की फाइल फोटो: पत्रिका

Sultanpur-Sabarmati Weekly Special Train: दौसा। ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर-साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन 17 मई से 13 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। इस ट्रेन का बांदीकुई सहित राजस्थान के 12 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04216, सुल्तानपुर-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 17 मई से 12 जुलाई तक (9 ट्रिप) सुल्तानुपर से प्रत्येक रविवार को 4 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.40 बजे आगमन व 19.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.20 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04215, साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18 मई से 13 जुलाई तक (9 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोमवार को 8.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 17 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

मार्ग में लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ईटावा, वाया शमशाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ, अजमेर, ब्यावर, मारवाड, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिण्डवाडा़, आबूरोड, पालनपुर एवं महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे

साबरमती-सुल्तानपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 14 थर्ड एसी इकोनॉमी, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार डिब्बे शामिल हैं। इससे यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Published on:
07 May 2026 01:24 pm