मुरादाबाद

प्रतिभाओं को किया पुरस्कृत

बांदीकुई. शहर के गुढ़ारोड काटरवाड़ा स्थित उच्च माध्यमिक अर्चना विद्या मंदिर में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2016, 11:50 AM IST
Feature image
pratibha

बांदीकुई. शहर के गुढ़ारोड काटरवाड़ा स्थित उच्च माध्यमिक अर्चना विद्या मंदिर में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य महेशचंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में मंजू मीणा प्रथम, समयसिंह गुर्जर व दिनेश गुर्जर द्वितीय एवं रेखा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूजा आदर्श विद्या मंदिर संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा, व्याख्याता महेश सैनी एवं मीनू शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं आयोजित होने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। साथ ही प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौका मिलता है।