नई दिल्ली

वार्ड पंचों के चुनाव निर्विरोध संपन्न

ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों के चुनाव निर्विरोध हुए।

less than 1 minute read
Ward concluded Quaker uncontested election

महुवा (मंडावर). महुवा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 20 व 22 में बुधवार को वार्ड पंचों के चुनाव निर्विरोध हुए। उपखण्ड अधिकारी रतनलाल योगी ने बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर शफी मोहम्मद की देखरेख में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

इसके तहत वार्ड नंबर 20 में विमलेश सैन पत्नी सुशील सैन व वार्ड नंबर 22 में विश्राम योगी पुत्र श्रीया योगी का एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। इस पर उन्हें निर्विरोध वार्ड पंच घोषित किया गया व शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सरपंच विजयशंकर बोहरा, विकास अधिकारी नाहरसिंह मीना, सचिव अजय सोनी, पटवारी कैलाशचंद शर्मा आदि मौजूद थे।

लालसोट. उपखण्ड की ग्राम पंचायत डूंगरपुर, सलेमपुरा, मंडावरी व निर्झरना ग्राम पंचायतों में रिक्त वार्ड पंच पदों के उप चुनाव बुधवार को निर्विरोध सम्पन्न हो गए। एसडीएम नवरत्न कोली ने बताया कि ग्राम पंचायत डूंगरपुर के वार्ड 8 से कैलाश चन्द्र बैरवा, ग्राम पंचायत सलेमपुरा के वार्ड 7 से रामसिंह महावर, ग्राम पंचायत मंडावरी के वार्ड 2 से भरत लाल मीना व ग्राम पंचायत निर्झरना के वार्ड 7 से सुरेश कुमार बैरवा पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है। (नि.प्र.)

Published on:
22 Mar 2017 08:43 pm
Also Read
View All