6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा : 11 लोगों को बचाया गया, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरने के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है।
2 min read
Google source verification
delhi cm rekha gupta

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता। फाइल फोटो- पत्रिका

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और वह घायलों का हाल जानने अस्पताल जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल्डिंग पुरानी थी और उसमें निर्माण व मरम्मत का काम चल रहा था। बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिससे पूरी बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग का इस्तेमाल पीजी के रूप में किया जा रहा था और हादसे के समय अंदर बच्चे भी मौजूद थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी

रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी एजेंसियां लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता अंदर फंसे लोगों की जान बचाना है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिल्डिंग मालिक हो या कोई अधिकारी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौके पर सभी संबंधित अधिकारी मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर भारी मलबा हटाकर लोगों की तलाश कर रही हैं।

मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया दुख

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस घटना पर दुख जताया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत का गिरना एक बेहद दुखद और ऐसी घटना है, जिसे रोका जा सकता था। मलबे में डीयू के छात्रों के फंसे होने की खबरें बहुत चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने और घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। एनएसयूआई के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता पहले से ही मौके पर मौजूद हैं और छात्रों, पीड़ितों और उनके परिवारों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

'सभी की कुशलता की कामना'

खरगे ने कहा कि यह घटना उन असुरक्षित और भीड़-भाड़ वाले पीजी (पेइंग गेस्ट) आवासों की सच्चाई भी सामने लाती है, जिनमें हॉस्टल की सुविधाओं की कमी के कारण छात्र रहने को मजबूर हैं। छात्र अपना भविष्य बनाने के लिए दिल्ली आते हैं, न कि सिर पर छत पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने। हर छात्र की जान कीमती है। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय, साउथ कैंपस के पास बिल्डिंग ढहने का समाचार झकझोरने वाला है। बड़ी संख्या में लोग मलबे में फंसे हैं जिनमें कई छात्र भी हैं। सभी की कुशलता की कामना करती हूं। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। प्रशासन से अपील करती हूं कि राहत एवं बचाव कार्य तेज किया जाए ताकि हर पीड़ित तक समय से मदद पहुंच सके।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग