6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Building Collapse: दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर अमित शाह ने जताया दुख, मौके पर मौजूद हैं सीएम रेखा गुप्ता और सांसद बांसुरी स्वराज

Amit Shah On Delhi Incident: दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के हादसे पर अमित शाह ने दुख जताया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। छह लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक की मौत की जानकारी है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 06, 2026

Delhi news

दिल्ली बिल्डिंग हादसा(फोटो-ANI)

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में बहुमंजिला इमारत गिरने के हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात कर हालात की जानकारी ली। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक छह लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि दो व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है। अमित शाह ने हादसे के मद्देनजर अपना गोवा का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है। उन्हें रविवार को गोवा के चिंबेल में नवनिर्मित बीजेपी प्रदेश कार्यालय की इमारत का उद्घाटन करना था।

अमित शाह ने जताया दुख

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और एनडीआरएफ के डीजी से बात कर मौके की स्थिति का जायजा लिया है। गृह मंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें आपसी समन्वय के साथ बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चला रही हैं। घायलों को जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

CM रेखा गुप्ता और बांसुरी स्वराज मौके पर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हादसे की जानकारी मिलते ही सत्य निकेतन पहुंचीं। उनके साथ दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य में कई एजेंसियां जुटी हैं। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

छह लोगों का रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद अब तक छह लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, दो व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है। कई अन्य लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल बचाव दल मलबे को हटाकर यह पता लगाने में जुटा है कि कहीं और लोग तो अंदर फंसे नहीं हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान पर लगातार नजर रखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग