6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजरीवाल ने सत्य निकेतन हादसे पर जताई चिंता, बोले- सरकार की लापरवाही से हो चुके कई हादसे, अब नींद से जागना होगा

Arvind Kejriwal Satya Niketan Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे को लेकर AAP ने दिल्ली सरकार और MCD पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं बीजेपी ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
2 min read
Google source verification
arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Photo- IANS)

Delhi Satya Niketan Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढह गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। फिलहाल मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना पर दुख जताया है। 

केजरीवाल ने क्या कहा? 

उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन, दिल्ली में इमारत गिरने का हादसा अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। बड़े स्तर पर एक्शन लेकर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।

वहीं आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले आपने साकेत में चार मंजिला इमारत गिरने का मामला देखा था। उस मामले में सरकार और एमसीडी को यह मानने में पूरा एक हफ्ता लग गया कि इमारत चार मंजिला थी। शुरुआत में अधिकारी इसे सिर्फ दो मंजिला इमारत बताते रहे।

उन्होंने कहा कि सत्य निकेतन में भी मैं यही बात कह रहा हूं। यहां चार मंजिला इमारत में अवैध तरीके से पीजी चलाया जा रहा था। मानसून के दौरान वहां अवैध रूप से बेसमेंट की खुदाई भी की जा रही थी।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? 

इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि लोकल जांच से पता चला कि यह 40-50 साल पुरानी बिल्डिंग थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं, और इसका इस्तेमाल PG रहने की जगह के तौर पर किया जाता था। जब यह हादसा हुआ, तब बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक छह लोगों को बचाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बीजेपी ने घटना पर जताया दुख

इस घटना पर बीजेपी ने गहरा दुख जताया है। बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह बहुत बुरा हुआ। जैसे ही हमें इसकी जानकारी मिली, हमारे MLA अनिल शर्मा जी तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जाएगी, और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग