देहरादून

भाजपा नेता ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत  के घाट, इलाके में तनाव, आरोपी गिरफ्तार

Crime News : भाजपा नेता ने पुरानी रंजिश में देर रात एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पूर्व में भी लोगों से मारपीट कर चुका है। घटना के बाद मौके से फरार हुए आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी घटना की मुख्य वजह का पता नहीं चल पाया है।

2 min read
Jan 05, 2026
हल्द्वानी में भाजपा नेता अमित बिष्ट ने नितिन नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है

Crime News : भाजपा नेता की गुंडई से शहर में दहशत का माहौल है। ये घटना उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में रविवार-सोमवार मध्य रात्रि घटी है। इस वारदता को अंजाम वार्ड-55 से पार्षद व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने दिया है। देर रात भाजपा नेता ने किसी विवाद को लेकर जज फार्म निवासी 25 वर्षीय नितिन लोहनी की रामपुर रोड स्थित अपने घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने नितिन को गोली मार दी। देर रात गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जागे और मौके की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर लहूलुहान नितिन को देख लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने गंभीर रूप से घायल नितिन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन की हत्या से शहर में खलबली का माहौल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आरोपी पूर्व में भी विवाद कर चुका है। आरोपी से जुड़े एक मामले में लोगों ने बीते छह दिसंबर को कोतवाली में धरना भी दिया था। उसके बाद से आरोपी खार खाए हुए था। उसने मौका पाकर नितिन को गोली मार दी।

कई नेताओं का करीबी है चिंटू

पुलिस ने हत्यारोपी पार्षद को दबोच लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।चर्चा है कि कुछ दिन पहले नितिन और चिंटू के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद से दोनों में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में पार्षद ने नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बड़े नेताओं का करीबी बताया जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया जा रहा है।

Updated on:
05 Jan 2026 12:08 pm
Published on:
05 Jan 2026 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर