देहरादून

जीवनसाथी और बच्चे छोड़ लिव इन में रहने चले गए महिला-पुरुष, आयोग पहुंचा मामला

Live In Relationship:प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने पर एक महिला और पुरुष जीवनसाथी व बच्चों को छोड़ लिव इन रिलेशनशिप में चले गए। इस मामले में पीड़ित पत्नी और पीड़ित पति ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

2 min read
Apr 10, 2025

Live In Relationship:प्रेम प्रसंग इस कदर परवान चढ़ा कि एक महिला और एक पुरुष अपने जीवनसाथी व बच्चों को छोड़ लिव इन रिलेशनशिप में चले गए। ये मामला उत्तराखंड के देहरादून में सामने आया है। यहां एक महिला ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि एक दूसरी महिला ने उसके पति को बहला-फुसलाया है। वहीं, एक पुरुष का कहना है कि एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी को एक व्यक्ति गुमराह करने अपने साथ ले गया है। आयोग ने पुलिस को महिला और पुरुष को तलाश कर आयोग में जल्द से जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में पीड़ित पुरुष ने आयोग में दी अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से घर नहीं लौटी है। उसने फोन भी बंद किया हुआ है। कुछ इसी तरह की शिकायत लेकर एक महिला ने भी आयोग में पति को तलाशने की गुहार लगाई है। जब पुरुष को व्हाट्सएप पर कॉल किया जा रहा है तो उक्त महिला फोन रिसीव कर रही है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के मुताबिक पुलिस को दोनों को तलाश कर आयोग में पेश करने को कहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई जाएगी। दोनों पक्षों की काउंसलिंग के लिए उनका मौजूद रहना जरूरी है।

महिला के तीन बच्चे

इस मामले में जो महिला पुरुष दूसरे पुरुष के साथ लिव इन में रह रही है वह अपने तीन बच्चों और पति को छोड़ गई है। उस महिला के साथ लिव में में चले गए पुरुष के दो बच्चे हैं। शिकायत में बच्चों के भरण-पोषण का मामला भी उठाया गया है। इस मामले में सम्बंधित थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्हें शक है कि फरार महिला-पुरुष यूपी के किसी शहर में लिव इन में रह रहे हैं।

Updated on:
10 Apr 2025 04:06 pm
Published on:
10 Apr 2025 04:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर