देहरादून

प्रॉपर्टी डीलरों ने महिला को बुलाया पेंट हाउस, नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार किया रेप, पति ने भी साधी चुप्पी

ऋषिकेश में एक महिला ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Apr 06, 2026
प्रतीकात्मक फोटो।

Dehradun Crime News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक महिला ने तीन बड़े प्रॉपर्टी डीलरों पर सामूहिक दुष्कर्म , ब्लैकमेलिंग, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हैं- मनजीत जौहर, उसके बेटे मानव जौहर और कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी। पुलिस ने मुख्य आरोपी कुशाग्र शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बाप-बेटे मनजीत और मानव जौहर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें

सूखे नाले में मिले प्रेमी-प्रेमिका की लाश, सल्फास की गोलियों ने खोला मौत का राज, 27 मार्च से थे लापता

परिवार की मजबूरी का फायदा उठाया

महिला की शादी 2016 में हुई थी। 2021 से उसके पति मनजीत जौहर और उसके बेटे मानव जौहर के साथ प्रॉपर्टी के काम में लग गए। परिवार आर्थिक रूप से पूरी तरह इन लोगों पर निर्भर हो गया। महिला के आरोप के अनुसार, जनवरी 2022 में मनजीत जौहर ने घर में अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती की। जब महिला ने विरोध किया तो मनजीत ने ससुराल वालों को बदनाम करने की धमकी दी। महिला ने अपने पिता की बीमारी और पांच बहनों के भविष्य के डर से किसी को कुछ नहीं बताया।

नशीला पदार्थ देकर रेप

10 फरवरी 2023 को साजिश रचकर महिला को एक पेंट हाउस ले जाया गया। वहां मानव जौहर पहले से मौजूद था। आरोपी ने महिला को पीने की चीज में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह मानव ने महिला के मोबाइल पर 'थैंक्स' का मैसेज भेजा। जब महिला ने अपने पति को सारी घटना बताई तो उसने इसे नजरअंदाज कर दिया।

ब्लैकमेलिंग और बार-बार शोषण

तीसरा आरोपी कुशाग्र शर्मा उर्फ रोमी (मानव का पार्टनर) ने बेहोशी की हालत में खींची गई महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीनों आरोपियों ने महिला को डरा-धमकाकर देहरादून और ऋषिकेश के कई होटलों तथा फार्म हाउसों में ले जाकर बार-बार अपना शोषण किया। वे लगातार महिला के पिता, बहनों और छोटी बेटी को जान से मारने की धमकी देते रहे।

मानसिक प्रताड़ना और पुलिस में शिकायत

लगातार धमकियों और शोषण से महिला गहरे डिप्रेशन में चली गई। आखिरकार उसने अपनी बहन को सारी बात बताई। बहन की सलाह पर महिला ने ऋषिकेश कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 342 (बंधक बनाना), 506 (धमकी) और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कुशाग्र शर्मा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। फरार मनजीत जौहर और मानव जौहर की तलाश जारी है। प्रशासन ने साफ कहा है कि चाहे कितना भी रसूख हो, कानून से कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। बाकी आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव पर लगा ब्रेक, विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार

Published on:
06 Apr 2026 12:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर