देहरादून

उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में जीवनदायिनी बनी हेली एंबुलेंस सेवा, अब तक 60 मरीजों को किया एयरलिफ्ट

उत्तराखंड की विषम परिस्थितियों को देखते हुए ही एम्स ऋषिकेश के सहयोग से हेलिकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरु की गई है। इस तरह की सेवा देने वाला उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। हेलिकॉप्टर एंबुलेंस संजीवनी का काम कर रही है।
less than 1 minute read
Jul 25, 2025
Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand CM, Religious Conversion Awareness, Demographic Change, Ex-Servicemen, UCC, Land Encroachment, Tree Plantation Campaign, Uttarakhand Tourism, Employment Rate, Indian Soldiers
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Photo IANS)

उत्तराखंड के दुर्गम और पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू की गई निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा आपात चिकित्सा जरूरतों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। अक्तूबर 2024 में एम्स ऋषिकेश से शुरू हुई इस सेवा के तहत अब तक 60 से अधिक मरीजों और घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर पहुंचाया गया है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हेली एंबुलेंस ने 74 घंटे 12 मिनट की उड़ान में 23 सड़क दुर्घटना, 18 प्रसव और 19 अन्य आपात चिकित्सा मामलों में मदद की। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहती है और विशेष रूप से भूस्खलन, बाढ़ व सड़क हादसों में तेजी से राहत देने में सफल रही है।

हाल ही में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में जहरीले मशरूम खाने से महिला व बच्ची की हालत बिगड़ने पर हेली एंबुलेंस भेजी गई, लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाई।

Updated on:
25 Jul 2025 09:21 pm
Published on:
25 Jul 2025 09:21 pm
Also Read
View All
Rudraprayag News: भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे बंद; बचाव कार्य जारी, चारधाम यात्रा स्थगित

बारिश से बदले हालात: स्कूलों में अवकाश घोषित; चारधाम यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, उत्तराखंड के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

‘विज्ञान और नवाचार से समृद्ध बनेगा उत्तराखंड’, CM धामी बोले- स्कूली बच्चों को कराया जाए निर्माणाधीन साइंस सिटी का भ्रमण

लेखकों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बोले- समाज को दिशा देने में साहित्यकारों की अहम भूमिका

Kargil Vijay Diwas: CM पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की 2 करोड़