देहरादून

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई :  उत्तराखंड में घूसखोर उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार, ऐसे बिछाया जाल

Vigilance Action : विजिलेंस ने उत्तराखंड में ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को 12 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को दबोचने के लिए विजिलेंस ने बड़ा जाल बिछाया था।
2 min read
Apr 09, 2026
In Uttarakhand, the Vigilance Department has arrested an officer of the Horticulture Department while accepting a bribe
विजिलेंस ने उद्यान निरीक्षक को घूसखोरी में गिरफ्तार किया है

Vigilance Action : घूसखोरी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किच्छा में ज्येष्ठ उद्यान अधिकारी बादल पांडे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी को गिरफ्तार किया है। घूसखोरी की शिकायत लकड़ी के एक ठेकेदार ने विजिलेंस हल्द्वानी में की थी। ठेकेदार ने विजिलेंस को बताया था वह कई वर्षों से लकड़ी का काम करता है। उसने गऊघाट में किसानों से आम के कई पेड़ खरीदे थे। पेड़ काटने के लिए विभागीय अनुमति का प्रावधान है। इसी को देखते हुए उसे उद्यान विभाग में अनुमति के लिए आवेदन किया था। नियमानुसार सभी दस्तावेज भी ठेकेदार ने विभाग में जमा कराए थे। उद्यान विभाग की टीम ने मौका-मुआयना भी कर लिया था। ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि उद्यान निरीक्षक ने अनुमति देने के एवज में उनसे 12 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। मना करने पर अनुमति नहीं देने की धमकी दी गई। ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की थी। विजिलेंस जांच में सामने आया कि वाकई उद्यान निरीक्षक घूस की डिमांड कर रहा है। उसके बाद टीम ने रणनीति तैयार कर आरोपी को रंगे हाथ दबोचने की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया था।

ट्रैप टीम ने सजाई फील्डिंग

घूसखोरी की शिकायत मिलते ही विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया। एसपी विजिलेंस के निर्देश पर गठित ट्रैप टीम ने आरोपी को दबोचने को जाल बिछाना शुरू कर दी थी। ट्रैप टीम ने आज   पूरी प्लानिंग के साथ आरोपी निरीक्षक के किच्छा स्थित आवास पर पहुंची। उसके बाद टीम ने आरोपी को 12 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी मुरूगेशन ने लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे इस अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की डिमांड करता है तो उसकी शिकायत विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर करें।

Updated on:
09 Apr 2026 07:00 pm
Published on:
09 Apr 2026 06:55 pm
Also Read
View All
कारगिल विजय दिवस: उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने दिया बलिदान, देवभूमि के वीरों ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल

Rapido ड्राइवर की दबंगई, सुनसान रास्ते से इनकार पर महिला को बीच सड़क उतारा; Video वायरल होने पर कंपनी ने दिया जवाब

‘हम बागी हैं’, CJP के मंच से सिपाही शेर सिंह ने छोड़ी नौकरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार