देहरादून

पीएम नरेंद्र मोदी अप्रैल में करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,  जानें संभावित तारीख

Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर पीएम यहां पर जनसभा को भी संबांधित कर सकते हैं। इसी का देखते हुए शासन स्तर से इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
2 min read
Mar 24, 2026
Delhi-Dehradun Expressway to be inaugurated by PM Narendra Modi in April
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने कर सकते हैं

Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने कर सकते हैं। पीएम के संभावित दौरे को देखते हुए देहरादून में शासन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उच्च स्तर से पीएम मोदी के दौरे के अनौपचारिक संकेत मिलने के बाद सरकारी मशीनरी हरकत में आ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के दौरान देहरादून में जनसभा भी कर सकते हैं। बता दें कि 210 किमी बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे का निर्माण 11,970 करोड़ की लागत से हुआ है। यह एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। कुछ माह पूर्व इस एक्सप्रेसवे पर ट्रायल रन भी हो चुका है, जोकि सफल रहा था। अब देहरादून से इसके लोकार्पण की तैयारी तेज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 13 या फिर 22 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। 13 अप्रैल को वैशाखी जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय हुआ है।

ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे रफ्तार भरने को तैयार है। वर्तमान में देहरादून से दिल्ली पहुंचने में करीब पांच से छह घंटे का समय लगता है। छह लेन एक्सप्रेसवे खुलने के बाद देहरादून से दिल्ली का सफर करीब ढाई घंटे में आसानी से पूरा हो जाएगा। ये एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम की गीता कॉलोनी से शुरू होकर सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचता है।

जाने एक्सप्रेसवे की खासियत

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बेहद खास है। इस एक्सप्रेसवे पर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर के रूप में  करीब 12 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन और 2 किमी लंबी टनल है। ताकि एक्सप्रेसवे से वन्यजीवों को खतरा उत्पन्न न हो। दिल्ली-देहरादून यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, बागपत, सहारनपुर और देहरादून को जोड़ेगा।  इससे पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद एनएच-58 की भीड़ और जाम कम हो जाएगा। साथ ही इससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की भीड़ का बोझ भी कम होगा।

Updated on:
24 Mar 2026 08:19 am
Published on:
24 Mar 2026 08:19 am