देहरादून

श्रमिकों को सशक्त बनाएगी सरकार, धामी ने गिनाईं योजनाएं और उपलब्धियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में युवा कार्यकर्ता सम्मेलन और भारतीय मजदूर संघ की ओर से आयोजित स्वर्णिम 70 वर्ष समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्‍होंने कहा कि सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2025, 8:34 AM IST
dehradun news, uttarakhand news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्षों की उपलब्धियों, संघर्षों और योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह संगठन श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता आया है और सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्रमिक नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विशिष्ट कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ विशिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

'हर श्रमिक को मिलेगी पूरी सुरक्षा और सुविधा'

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों और उद्योगों दोनों के विकास के लिए अच्छा समन्वय बनाने का काम कर रहा है। हम यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे श्रमिकों को अच्छी सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उनके परिवार के कल्‍याण और उत्‍थान की चिंता की गई है। उत्तराखंड में भी हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तराखंड को समृद्ध और देश का श्रेष्‍ठ राज्‍य बनाने का संकल्‍प है, जिसमें श्रमिक भी अपना योगदान दे रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है।"

33 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस समय चारधाम यात्रा चल रही है। चारधाम यात्रा में करीब 33 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, अन्‍य दर्शनीय स्‍थान पर भी बड़ी संख्‍या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

मानसून को लेकर उन्‍होंने कहा कि इसको लेकर मॉक ड्रिल हो चुकी है, जिलाधिकारियों और केंद्र की एजेंसियों के साथ लगातार दो-तीन बैठकें हो चुकी है। मानसून के समय में राज्‍य को किसी न किसी आपदा का सामना करना पड़ता है। पिछले साल अत्‍यधिक बारिश और जलभराव की वजह से बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ा था।

Updated on:
23 Jun 2025, 8:34 AM IST
Published on: