देहरादून

मौसम अगले 48 घंटे दिखाएगा उग्र रूप, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से चलेगी शीतलहर

Western Disturbance Active: मौसम आज और कल उग्र रूप दिखा सकता है। आईएमडी ने आज राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के सात जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली कड़कने का अलर्ट जारी किया है। कल भी राज्य के पांच जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन बर्फबारी के भी आसार हैं। बारिश और बर्फबारी से शीतलहर चलने की संभावना है।
less than 1 minute read
Nov 04, 2025
Due to the activation of western disturbance, there is a rain alert in many districts of Uttarakhand today and tomorrow
उत्तराखंड में आज और कल बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। फोटो सोर्स एआई

Western Disturbance Active: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पिछले तीन-चार दिन से चल रही हवाओं के कारण उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। साथ ही सुबह के वक्त गहराई वाले इलाकों में कोहरा छाने से विजिविलिटी कम हो रही है। कई इलाकों में सुबह पाला भी गिरने लगा है। इससे ठंड में और भी बढ़ोत्तरी हो रही है। उधर, दूसरी ओर राज्य के मैदानी इलाकों में भी अब ठंड बढ़ने लगी है। आज सुबह से ही पर्वतीय इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने आज यानी मंगलवार और बुधवार को दो दिन बारिश, आकाशीय बिजली कड़कने और राज्य में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश-बर्फबारी के कारण शीतलहर चलने की भी संभावना है। इस बारिश-बर्फबारी का असर न केवल उत्तराखंड बल्कि सीमावर्ती यूपी के कई जिलों में भी देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान

आज से मौसम करवट बदल सकता है। आईएमडी ने आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश, आकाशीय बिजली कड़कने की संभावना जताई है। साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का भी पूर्वानुमान जारी किया है। कल यानी बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश और चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है।

Updated on:
04 Nov 2025 08:12 am
Published on:
04 Nov 2025 07:59 am
Also Read
View All
कारगिल विजय दिवस: उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने दिया बलिदान, देवभूमि के वीरों ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल

Rapido ड्राइवर की दबंगई, सुनसान रास्ते से इनकार पर महिला को बीच सड़क उतारा; Video वायरल होने पर कंपनी ने दिया जवाब

‘हम बागी हैं’, CJP के मंच से सिपाही शेर सिंह ने छोड़ी नौकरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार