देहरादून

उत्तराखंड छात्र हत्याकांड: सीएम धामी ने एंजेल चकमा के पिता से फोन पर की बातचीत, दोषियों को सख्त सजा का दिया भरोसा

देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में अब उत्तराखंड सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

less than 1 minute read
Dec 31, 2025

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद से बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

खनन सुधारों में उत्तराखण्ड ने हासिल किया दूसरा स्थान, केंद्र सरकार ने दी 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

घटना पर गहरा शोक

मुख्यमंत्री ने श्री तरुण चकमा से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

'पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करेगी सरकार'

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

'छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता'

दिवंगत एंजेल चकमा के इलाज के दौरान हुए समस्त चिकित्सीय खर्च को उत्तराखंड सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। राज्य सरकार इस पीड़ादायक समय में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। न्याय सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Published on:
31 Dec 2025 03:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर