29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंगनबाड़ी कर्मियों का जल्द बढ़ेगा मानदेय : सीएम ने किया ऐलान, जानें उत्तराखंड विस में कैसे उठा मुद्दा  

CM's Big Announcement : राज्य में हजारों आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं का मानदेय जल्द बढ़ सकता है। मानदेय बढ़ाने की मांग पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां लंबे समय से आंदोलन कर रही हैं। सीएम की घोषणा से आंगनबाड़ी कर्मियों में खुशी की लहर है।

less than 1 minute read
Google source verification
The honorarium of Anganwadi workers will soon increase in Uttarakhand

उत्तराखंड विस के विशेष सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी। फोटो सोर्स सूचना विभाग

CM's Big Announcement : आंगनबाड़ी कर्मचारियों का वेतन जल्द ही बढ़ सकता है। बतां दें कि उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मी वेतन बढ़ाने की मांग पर मुखर हैं। राज्य भर में उनका आंदोलन चल रहा है। पिछले करीब पांच साल से उनके मानदेय में एक रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है। इससे उनके परिवारों का लालन-पालन मुश्किल हो गया है। उनके सामने भविष्य की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। इधर, मंगलवार को उत्तराखंड विस के विशेष सत्र के दौरान ये मामला जोरशोर से उठा था। विशेष सत्र के दौरान बसपा विधायक शहजाद ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार महिला अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर मानदेय बढ़ाने की मांग पर आंदोलन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। हालांकि सदन में ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस आरोप को नकार दिया था। सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ाने पर विचार कर रही है। जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा।

इतना मिल रहा मानदेय

उत्तराखंड में करीब 36 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय जल्द ही बढ़ने वाला है। बता दें कि उत्तराखंड में सरकार ने 2021 में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया था। कुछ माह पूर्व ही सरकार ने हजारों आंनबाड़ी कर्मियों की भर्ती भी की थी। 2021 में सरकार ने आंगनबाड़ी कर्मी का 1800 जबकि सहायिकाओं के मानदेय में 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। इस वक्त उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मी को 96 सौ जबकि सहायिका को 5200 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कर्मियों के वेतन में और भी बढ़ोत्तरी कर सकती है। राज्य में विस चुनाव से पहले सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को बड़ी सौगात दे सकती है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग