Sex Racket Exposed : राजधानी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला सरगना को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने मौके से तीन युवतियों का रेस्क्यू भी किया है। आरोप है कि महिला सरगना तीनों युवतियों से जबरन देह व्यापार करा रही थी।
Sex Racket Exposed : राजधानी में बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट राजधानी देहरादून के कैंट थाने के बिंदाल इलाके में रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर पर चल रहा था। यहां पर एक महिला लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। वह जॉब दिलाने के बहाने युवतियों को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी। सरगना युवतियों को जाल में फंसाकर उनके फोटो ग्राहकों तक भेजती थी। देहरादून के एसएसपी को इस तरह की सूचनाएं लंबे समय से मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिंदाल क्षेत्र ने एक घर पर अचानक से छापा मारा तो वहां के हाल देख वह दंग रह गए। पुलिस ने मौके से ही सेक्स रैकेट संचालिका रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि रानी आशीष कुमार पांडे, फूलों खान के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में देखा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मचा हुआ है। मसूरी के सीओ जगदीश पंत के मुताबिक मकान आरोपी रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। सीओ के मुताबिक रेस्क्यू की गई महिलाओं को रानी देवी ने काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था। उसके बाद उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। रानी से लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट और समय व स्थान निर्धारित करती थी। आरोपी आशीष लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था।