
उत्तराखंड में प्री-मानसून तेजी पकड़ेगा
Pre-Monsoon Alert : प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का दौर कल से ही शुरू हो गया था। आज भी मौसम आख-मिचौली दिखा रहा है। सुबह मौसम साफ होने के बाद दिन में आसमान में फिर से बादल उमड़ने लगे हैं। रविवार को मौसम ने करवट बदली। कल समूचे राज्य में अच्छी-खासी बारिश हुई है। तेज अंधड़ के चलते सड़कों पर विशालकाय पेड़ गिए गए थे। गढ़वाल मंडल में हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, रुद्रनाथ, केदारनाथ और तुंगनाथ की ऊंची पहाड़ियों पर रविवार सुबह हल्की बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। इधर, मुनस्यारी में भी कल बर्फबारी हुई थी। उत्तरकाशी जिले में भी ऊंची चोटियों पर बर्फ गिरी जबकि पौड़ी और टिहरी जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई। देहरादून,हरिद्वार,रुड़की और ऋषिकेश समेत कई क्षेत्रों में सुबह के बाद शाम को भी बारिश हुई। मसूरी में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं। यहां सुबह से अपराह्न तीन बजे तक बादल छाए रहने के बाद चार बजे बारिश शुरू हुई l इससे ठंड बढ़ गई और पर्यटक और लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। नैनीताल में तड़के तेज ओलावृष्टि के बाद हल्की बारिश हुई। इससे कई सड़कों पर ओलों की चादर सी बिछ गई। बारिश के कारण राज्य में पांच डिग्री तक पारा लुढ़का है।
आईएमडी ने आज भी समूचे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज हरिद्वार, यूएस नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत जिले में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 60 किमी रफ्तार तक के झक्कड़ चलने का ऑरेज अलर्ट जारी हुआ है। राज्य के शेष जिलों को आज यलो अलर्ट पर रखा गया है। 18 मार्च को भी समूचे राज्य में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।
उत्तराखंड में प्री-मानसून आगे और तेजी पकड़ेगा। कल भी राज्य के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। 19 से 21 मार्च तक राज्य में प्री-मानसून आफत मचा सकता है। मौसम विभाग ने 19 से 21 मार्च तक राज्य भर में तीव्र बारिश के दौर चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक उक्त दिन दिन राज्य में 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च तक के लिए राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है।
Published on:
16 Mar 2026 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
