देवघर

PM मोदी के नाम पर फैली बड़ी अफवाह, महिला ने मान ली बात और हो गई मौत

महामारी या किसी भी संकट के समय अफवाह इंसान की मुसीबत और बढ़ा देती है। इसलिए अफवाह से बचना चाहिए (Woman Died Due To Rumors In Palamu Jharkhand) (Jharkhand News) (Palamu News) (Deoghar News)...  

2 min read
Jun 09, 2020
PM मोदी के नाम पर फैली बड़ी अफवाह, महिला ने मान ली बात और हो गई मौत
PM मोदी के नाम पर फैली बड़ी अफवाह, महिला ने मान ली बात और हो गई मौत

देवघर,पलामू: Coronavirus जैसी वैश्विक महामारी के दौर में अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है। बीते दिनों बिहार व झारखंड के कईं इलाकों में 'कोरोना माई' के दर्शन देने की ख़बरें सामन आई थी। इसी बीच पीएम मोदी के नाम पर फैली एक अफवाह पर झारखंड के पलामू जिले में महिलाओं ने व्रत रख लिया। दुर्भाग्यवश एक महिला की इस दौरान मौत भी हो गई।

(Various Rumors For Coronavirus), (Coronavirus Ke Bare Me Afwah)...

यह घटना झारखंड के पलामू जिले की है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में सिलदिली के टोला सिकनी गांव में अफवाह फैल गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Coronavirus (Covid-19) के संक्रमण से बचने के लिए कोरोना माई का व्रत रखना आवश्यक बताया है। इसी के साथ व्रत रखने वाली महिला के बैंक अकाउंट में पैसे भेजने की बात भी आग की तरह फैली। अफवाह पर विश्वास करते हुए रविवार को गांव की 20 से 25 महिलाओं ने व्रत रख लिया।

गांव में ही रहने वाले वशिष्ठ पासवान नामक शख्स की पत्नी 40 वर्षीय वैजयंती देवी ने भी उपवास रखा। शाम को उसकी सेहत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए मेदिनीनगर के लिए रवाना हुए। रास्ते में ही रतनाग गांव के निकट वैजयंती ने दम तोड़ दिया। यूं तो उपवास रखने से कोई दिक्कत नहीं होती है लेकिन ध्यान रखें इम्यूनिटी कमजोर हो या किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या हो तो उपवास करने से बचना चाहिए।

मौत की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जनता से किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास ना करने का आग्रह किया। महामारी या किसी भी संकट के समय अफवाह इंसान की मुसीबत और बढ़ा देती है। इसलिए अफवाह से बचना चाहिए।

Published on:
09 Jun 2020 10:32 pm