देवरिया

Deoria News: शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में बीएसए ऑफिस पहुंची जांच टीम, विभाग में खलबली

जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ और देवरिया से गठित संयुक्त जांच टीम अचानक पहुंच गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने विभागीय अभिलेख तलब कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार […]

less than 1 minute read
Feb 23, 2026

जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ और देवरिया से गठित संयुक्त जांच टीम अचानक पहुंच गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने विभागीय अभिलेख तलब कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।


सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह बीएसए कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचने के कुछ ही देर बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा तथा एडीआईओएस नीलेश पांडेय भी कार्यालय में मौजूद रहे। टीम ने संबंधित प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों की मांग करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों की मौजूदगी से पूरे कार्यालय में खलबली की स्थिति बनी रही। वहीं पटल सहायक आरोपित संजीव सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

मृतक शिक्षक की पत्नी के शिकायत पर जांच जारी


बताया जा रहा है कि जांच गोरखपुर के मृतक शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है। इस प्रकरण में मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गोरखपुर के गुलरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले को गंभीर मानते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है।
इधर, जांच के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के कार्यालय न पहुंचने की चर्चा भी बनी रही। वहीं बाबू संजीव सिंह की अब तक गिरफ्तारी न होने को लेकर भी विभाग में सवाल उठ रहे हैं।


फिलहाल जांच टीम अभिलेखों का परीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Published on:
23 Feb 2026 02:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर