12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवागत SP अभिजीत आर. शंकर ने संभाला कार्यभार, लॉ एंड ऑर्डर की किए समीक्षा

नवागत SP अभिजीत आर. शंकर ने 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने पुलिस कार्यालय में परिचयात्मक बैठक की तथा जनपद की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अभिजीत 2018 बेच के IPS हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, नवागत SP

रविवार को देवरिया में नवागत SP अभिजीत आर. शंकर ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। देवरिया मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिस विभाग के साथ इंट्रोड्यूस हुए, इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में नवागत SP ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

केरल के मूल निवासी है नए SP

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से केरल के निवासी अभिजीत आर. शंकर वर्ष 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं। इससे पहले वे अंबेडकरनगर और औरैया में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) का पद भी संभाला है।

नवागत SP ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस टीम को बेहतर समन्वय के साथ काम करने और आमजन में विश्वास बढ़ाने की दिशा में प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। संजीव सुमन को 18 सितंबर 2025 को देवरिया का SP नियुक्त किया गया था और उन्होंने 30 सितंबर को कार्यभार संभाला था।

अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए कई कड़े कदम उठाए। विशेष रूप से, बिहार सीमा पर पशु और शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाए गए। उनके कार्यकाल में पुलिस ने लगभग एक दर्जन 'हाफ एनकाउंटर' की कार्रवाई भी की, जो काफी चर्चा में रही।