
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, नदी में फंसी कंबाइन मशीन
देवरिया जिले के विकास खंड लार अंतर्गत नदौली में इस वर्ष भी पीपा का पुल नहीं बन सका, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लगातार तीन वर्षों से पुल निर्माण का आश्वासन दिया जा रहा था, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई।
बताया जा रहा है कि सपा नेता प्रज्ञानंद चौधरी द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद जानकारी मिली कि पीपा पुल का टेंडर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मंत्री द्वारा ऐसे कार्य किए जा रहे है जिससे किसानों में नाराजगी और मायूसी दोनों देखने को मिल रही है।
ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेत्री अनुभा सिंह ने कहा कि सलेमपुर क्षेत्र की विधायक व राज्यमंत्री द्वारा पिछले तीन वर्षों से किसानों को पुल निर्माण का भरोसा दिया जा रहा था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने इसे किसानों के साथ छल बताया। सरयू नदी के दो पाटों के बीच फैले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में बोई गई गेहूं की फसल की कटाई के लिए कम्बाइन मशीनों को पार कराना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
आप तस्वीरों में देख सकते है की नदौली घाट पर दो कम्बाइन मशीनों को नदी पार कराया जा रहा है, जिसमें से एक कम्बाइन दस ट्रैक्टरों की मदद से किसी तरह पार हो गई, जबकि दूसरी मशीन नदी में ही फंस गई।
मौसम की अनिश्चितता के बीच किसान जोखिम उठाकर ट्रैक्टरों के सहारे कम्बाइन को नदी पार कराने को मजबूर हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि समय रहते पीपा पुल बन जाता, तो उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। फिलहाल, नदौली क्षेत्र के किसान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
Updated on:
09 Apr 2026 05:12 pm
Published on:
09 Apr 2026 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
