7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया रोडवेज बस स्टेशन की 166 करोड़ रुपए से बदलेगी सूरत, MLA शलभ मणि का रंग लाया प्रयास…जिले में हर्ष

देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने X पोस्ट में लिखा की, 166 करोड़ की लागत से तीन लाख वर्गफुट में बनेगा देवरिया बस स्टेशन ! लखनऊ, देवीपाटन, सोनौली के बाद चौथा सबसे भव्य बस स्टेशन होगा देवरिया !! मिलेगी होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, शापिंग माल की भी सुविधा !!

2 min read
Google source verification
Up news, Deoria news

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, सदर विधायक

यूपी कैबिनेट ने देवरिया को बड़ी सौगात दी है, यहां रोडवेज बस स्टेशन के कायाकल्प के लिए 166 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य बस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। यह परियोजना लगभग 3 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित की जाएगी।

पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत होगा तैयार

इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत DBFOT (डिज़ाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट और ट्रांसफर) आधार पर तैयार किया जाएगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह बस स्टेशन प्रदेश के प्रमुख आधुनिक बस स्टेशनों में से एक बन जाएगा।पुनर्विकास के बाद देवरिया बस स्टेशन उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे बड़ा बस स्टेशन बनने की उम्मीद है, जो लखनऊ, देवीपाटन और सोनौली के बाद आएगा।

नया बस स्टेशन रहेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

नया बस स्टेशन पूर्णतः हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इनमें होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, टिकट काउंटर, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को भी उन्नत किया जाएगा। इससे जिले की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय व्यापार तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

जल्द ही टेंडर प्रक्रिया होगी चालू

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के जिले के लोगों की नई आस जगी है। देवरिया के सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि देवरिया बस स्टेशन के पुनर्विकास के लिए राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है। इस फैसले के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
देवरिया की जनता ने सीएम को दिया धन्यवाद

शलभ ने कहा कि यह परियोजना पीपीपी मॉडल के तहत विकसित की जाएगी, जिससे बस स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। नए बस स्टेशन में यात्रियों के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, साफ-सफाई, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सदर विधायक ने बताया कि इस योजना के पूरा होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि जिले की परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी। सदर विधायक ने कहा कि देवरिया की जनता इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती है।