
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, दिव्यांग की पिटाई
देवरिया रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, घटना बुधवार रात की बताई जा रही है जब एक दिव्यांग युवक को कुछ मनबढ़ बुरी तरीके से पीट रहे थे। सोशल मीडिया पर यह वायरल होते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के ामुताबिक दिव्यांग युवक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैठा था। इसी दौरान उसकी वहां मौजूद एक दुकानदार से किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दुकानदार ने प्लास्टिक के पाइप से उस पर हमला कर दिया। दिव्यांग होने के कारण युवक न तो ठीक से बोल पाया और न ही वहां से भाग सका।
वीडियो में दिख रहा है कि युवक खुद को बचाने के लिए जमीन पर इधर-उधर लुढ़कता रहा, लेकिन हमलावरों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, इसी बीच लगभग आधा दर्जन लोग और मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक खुद को बचाने के लिए हमलावरों के हाथ-पैर पकड़ने की कोशिश करता रहा। स्टेशन पर शोर सुनकर एक जीआरपी सिपाही भी पहुंचा और उसने किसी तरह विकलांग युवक को बचाकर स्टेशन के बाहर किया, मनबढ़ इसके बाद भी उसे पीटते रहे। घटना का वीडियो देख लोगों ने मनबढ़ युवकों पर कारवाई की मांग कर रहे, पुलिस अधिकारी इस मामले में कारवाई की बात कह रहे हैं, फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है।
Updated on:
04 Apr 2026 03:15 pm
Published on:
04 Apr 2026 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
