
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, युवती की हत्या
देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक वीर बहादुर उर्फ़ शुभम ने गांव कि ही एक युवती की नृशंस हत्या कर शव को अपने घर के पास जानवरों को बांधने वाले खटाल में छिपा दिया। बाद में आरोपी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात शिवानंद की पुत्री काजल घर से खेत की ओर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव का ही युवक बीर बहादुर उर्फ़ शुभम पुत्र बृजेश कुमार अचानक मदनपुर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने काजल की हत्या कर शव को अपने घर के घोठे में छिपा रखा है। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नंदा प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बताए गए स्थान से युवती का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
परिजनों के अनुसार, काजल और आरोपी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। हाल ही में दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी ने युवती को खेत की ओर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
घटनास्थल से सफेद-काले रंग के रेशम की पतली डोरी, सब्जी काटने वाला छूरा व एक प्रेग्नेंसी किट बरामद हुआ है। युवती के गले पर गहरा काला, जबकि चेहरे और शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान मिले हैं। पास में चार ईंट भी मिली है। काजल की हत्या से गांव के लोग हतप्रभ हैं। सीओ रूद्रपुर हरेराम यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
बरांव गांव दलित बस्ती निवासी शिवानंद पुत्र बृजनारायन की चार बेटियों ज्योति, मोती, आंचल में काजल सबसे बड़ी पुत्री थी। उसका रिश्ता तय था। बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल को तिलक, जबकि 13 अप्रैल को शादी होनी थी। काजल के मौत से कोहराम मचा हुआ है।
Published on:
02 Apr 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
