
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, प्रेमी युगल किए सुसाइड
महराजगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यहां एक प्रेमी युगल ने नौतनवा-भागीरथपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर सुसाइड कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई, और थोड़ी ही देर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सायं लगभग चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि नौतनवा से भागीरथपुर रेलखंड पर पोल संख्या 28/02 के पास युवक-युवती ट्रेन के सामने कूद गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों अचानक ट्रैक पर पहुंचे और नौतनवा से गोरखपुर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूद गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जांच-पड़ताल के दौरान मृत युवक की पहचान गोलू कन्नौजिया निवासी गुजरवलिया शंकरमिश्र, थाना कोल्हुई, जबकि युवती की पहचान सरिता निवासी नईकोट थाना नौतनवा के रूप में हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।फिलहाल प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। SO नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचना दे दी गई है, मामले की जांच की जा रही है। ASP सिद्धार्थ ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। युवक की पहचान हो चुकी है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Updated on:
02 Apr 2026 02:59 pm
Published on:
02 Apr 2026 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
