
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ट्रेलर और बाइक में भीषण भिड़ंत
महराजगंज जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में टीम लोगों की मौत हो गई, इस दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो है। जानकारी के मुताबिक जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बलुही धूस के पास एक ट्रेलर और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक पुरुष, एक महिला और लगभग 5 साल के बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर ईंट भट्ठे से अपने घर लौट रहे थे। बलुही धूस के पास सामने से आ रहे गिट्टी लदे एक तेज रफ्तार ट्रेलर से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ASP सिद्धार्थ ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ प्रतीत होता है। ट्रेलर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पकड़ी भारतखंड (थाना कोठीभार) निवासी नौशाद (28) अपनी पत्नी सलेहा (26) और पांच वर्षीय मासूम बेटी शहजादी के साथ बाइक से परतावल दवा लेने जा रहे थे। अभी वह बलुहीधूस चौराहे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Updated on:
23 Apr 2026 04:39 pm
Published on:
23 Apr 2026 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमहाराजगंज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
