9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया में स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, संदिग्ध स्थिति में मिले युवक-युवतियां…शहर में मचा रहा हड़कंप

जिला पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में कई युवक / युवतियों को पकड़ा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापे

देवरिया में गुरुवार को स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, इस दौरान पुलिस और मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम मौजूद रही। रेड के दौरान विभिन्न स्थानों से कई युवक-युवतियों को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया गया। यह अभियान CO सदर संजय रेड्डी और कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार राय के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाया गया।

टीम ने देवरिया-गोरखपुर रोड और रुद्रपुर मोड़ सहित कई जगहों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस के अनुसार, इन स्पा सेंटरों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस और प्रशासन की टीम ने ताबड़तोड़ अभियान जारी रखा।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने स्पा सेंटरों पर मारा छापा

छापेमारी के दौरान रिलैक्स स्पा सलून सेंटर समेत अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच की गई। कई जगहों से युवक-युवतियां संदिग्ध स्थिति में मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्थानों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की बात सामने आई है, फिलहाल अधिकारियों ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका है।

हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। संबंधित स्पा सेंटरों के संचालकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।