26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SP देवरिया ऑफिस में युवती ने खाया जहर, लव अफेयर में धोखा…पुलिस भी नहीं सुनी गुहार, परिसर में मचा हड़कंप

देवरिया में एक युवती ने एसपी कार्यालय परिसर में जहर खा लिया। जानकारी के मुताबिक उसका एक युवक से लव अफेयर चल रहा था, उसने शादी का वादा कर एक साल तक टालमटोल की। रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा शिकायत पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर युवती SP ऑफिस पहुंची थी।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, deoria

फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, जहर खाकर सुसाइड का प्रयास

गुरुवार को देवरिया में SP ऑफिस परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया, स्थिति गंभीर होती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक युवती रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप है कि पिछले चार साल से एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह इससे मुकर गया है। युवती ने इस संबंध में कई बार स्थानीय थाने में शिकायत की थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस उस पर समझौते का दबाव बना रही थी।

SP ऑफिस में भी नहीं हुई सुनवाई, निराश होकर खाई जहर

गुरुवार को युवती अपनी शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची थी। उसने काफी देर तक अधिकारियों से मिलने का इंतजार किया। आरोप है कि सुनवाई न होने से निराश होकर उसने दोपहर बाद परिसर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

घटना के बाद SP कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों और अन्य स्टाफ ने युवती को तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर कारखाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग