
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, बेकाबू कार का कहर
बुधवार शाम कुशीनगर में बंजारी पट्टी चौराहे पर अनियंत्रित कार ने तांडव मचा दिया, रास्ते में बाइक सवार समेत सात लोगों को टक्कर मारकर भागने की कोशिश में पब्लिक ने दौड़ा का पकड़ लिया और ड्राइवर को जमकर पीटा। इस दौरान एक मासूम की मौत हो गई वहीं सात लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कार खड्डा से सिसवा रोड की ओर जा रही थी।
इसी दौरान खड्डा थानाक्षेत्र के बंजारी पट्टी चौराहे पर सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद भागने के दौरान पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मारी। टक्कर के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, तभी साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे आक्रोशित लोगों ने कार और ड्राइवर को पकड़ लिया। हंगामा करते हुई कार में तोड़फोड़ की।
साथ ही ड्राइवर की पिटाई कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से किसी तरह छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र तुर्कहा में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने 7 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कार की चपेट में आए साइकिल सवार खुसूबदीन के सिर में गंभीर चोटें आईं और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद कार ने जोया पुत्री इरशाद को भी टक्कर मार दी। जोया के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। जोया को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर कर दिया गया था।
गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में जोया की मौत हो गई। बाइक सवार राजू यादव अपने बेटे अमन के साथ जा रहे थे, दुर्घटना में दोनों घायल हो गए हैं। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक मासूम की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों में राजू यादव पुत्र गुलाब यादव, अमन यादव पुत्र राजू यादव, खुशबूदीन पुत्र नवी, बैतुल्लाह पुत्र फूलमान, रामनरेश पुत्र विभूति, विशाल कुशवाहा पुत्र जटाशंकर कुशवाहा, कुशमाहा, राधेश्याम कुशवाहा पुत्र लालू कुशवाहा शामिल है। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जनता के गुस्से का शिकार ड्राइवर भी हुआ, सूचना इस कहूंची पुलिस ने किसी तरह उसे भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया और हिरासत में लिया।
घटना की सूचना मिलते ही खड्डा SDM रामवीर सिंह मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। SO खड्डा संदीप सिंह ने बताया कि बंजारी पट्टी में अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी है इस घटना में 8 लोग घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजवाया। कार को कब्जे में ले किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
09 Apr 2026 12:32 am
बड़ी खबरें
View Allकुशीनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
